Uttarakhand: हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

खबर शेयर करें

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होगी। केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है। इसके साथ ही आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी निर्णय होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन करेंगे। इसके बाद मेला नियंत्रण भवन में बैठक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में कैबिनेट बैठक करने की पहल की है। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है। हरिद्वार में होने वाली बैठक इस पहल की दूसरी कड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में आगामी विधानसभा सत्र भी शामिल है। सरकार को 30 अक्तूबर से पहले सत्र आहूत करना है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में सत्र की तारीख और स्थान तय किए जाने की संभावना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर होने वाले फैसलों को लेकर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा अपडेट: SDRF ने अब तक 70 लोगों को किया रेस्क्यू, 70 लोग लापता, सेना के जवानों के भी बहने की आशंका

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें उत्तराखंड की विभिन्न योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 1599 नशीले कैप्सूल बरामद

You cannot copy content of this page