Haldwani: सिंथिया स्कूल में सम्मानित हुए खेल सितारे, फुटबॉल से लेकर भारोत्तोलन तक खिलाड़ियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में फुटबॉल, जूडो, एथलेटिक्स और खेल महाकुंभ में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देवी दत्त शर्मा मेमोरियल अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली विद्यालय की टीम की कप्तान अंकिता पाठक सहित निकिता पाण्डेय, तान्या रावत, खुशी सनवाल, मनीषा पाण्डेय, आराधना चौहान, नंदिनी पाण्डेय, दिव्यांशी मेहता, हिताक्षी तिवारी, नियति रावत, आरुषि राणा, लक्ष्मी दानु, कृतिका पंत, स्वर्णिमा कपकोटी, योगिता गोस्वामी और नैना नेगी को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल सहित 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की सलाह

सीबीएसई क्लस्टर जूडो प्रतियोगिता में करनाल, हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले स्वप्निल बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। वहीं, पांच किलोमीटर मैराथन में भाविक जोशी ने प्रथम, खिलेश जोशी ने चौथा और शुभिका कपकोटी ने पांचवां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेल महाकुंभ की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नैतिक पाल और मानस पाल को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में फूटा जनाक्रोश: ‘बोल पहाड़ी, हल्ला बोल’ के नारों से सरकार को चेतावनी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उठी जोरदार मांग

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों से जुड़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियों को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बागेश्वर में फिर डोली धरती...2.6 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

कार्यक्रम में एस.सी. मिश्रा, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, महेश जोशी, वरिष्ठ कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा, रश्मि बर्गली, खेल प्रशिक्षक एस.एस. कपकोटी, मीनू पाण्डेय, रूपल बसेरा, हिमानी सनवाल और बी.सी. सती सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page