गैर बिरादरी से प्रेम की सजा: पिता ने बेटी को गंगनहर में दे दिया धक्का, कांवड़ियों ने पकड़कर की धुनाई

खबर शेयर करें

हरिद्वार। प्रेम संबंधों से नाराज़ एक पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करने पर एक युवती को उसके पिता ने गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज घटना शनिवार देर शाम मंगलौर गंगनहर पुल पर घटी, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे कांवड़ियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कौस्तुभ भट्ट का दो राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए चयन, सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन में जीता रजत पदक

घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ढालूवाला निवासी प्रदीप धीमान से जुड़ी है, जिसकी 18 वर्षीय पुत्री प्राची अपने ही गांव के एक गैर बिरादरी के युवक से प्रेम करती थी और उससे विवाह करना चाहती थी। पिता इस संबंध के सख्त खिलाफ था और उसने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन प्राची अपने फैसले पर अडिग रही।

शनिवार देर शाम प्रदीप अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर मंगलौर गंगनहर पुल पर ले गया। वहां बाइक खड़ी कर उसने अपनी बेटी को अचानक गंगनहर में धक्का दे दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों ने यह दृश्य देख लिया और आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम ने हल्द्वानी तहसील में कार्यों का किया निरीक्षण

घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद एसएसआई रफत अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नए टैरिफ ऑर्डर में यूपीसीएल को झटका, शॉर्ट टर्म बिजली खरीद पर 5% की सीमा

पुलिस ने रात में ही गोताखोरों की टीम बुलाकर युवती की तलाश में गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। रविवार को भी तलाश जारी रही। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page