फूलों से खिला बदरीनाथ धाम, आज आस्था और उल्लास के साथ मनाई जाएगी दीपावली

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग/बदरीनाथ। बदरी-केदार धाम दीपोत्सव की तैयारियों में जगमगा उठा है। सोमवार को यहां पारंपरिक आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ दीपावली मनाई जाएगी। बदरीनाथ मंदिर को करीब 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है, जबकि गुलाब और अन्य फूलों से मंदिर परिसर में आकर्षक आकृतियां बनाई गई हैं। मंदिर का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाघ के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली पर मंदिर परिसर और मार्गों को दीपों की रोशनी से सजाया जाएगा। बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों, हकहकूकधारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से दीपोत्सव मनाएगी। डिमरी केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी और कमदी हकहकूकधारी दीप प्रज्ज्वलन में शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ट्रैक्टर से कार सवार को कुचलने की कोशिश, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा भी बरामद

मुंबई, गुजरात और सिलीगुड़ी से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर स्वर्गिक आभा बिखेर रहा है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Budget Session: सदन में पेश हुआ ‘देवभूमि परिवार विधेयक-2026’, परिवार आधारित एकीकृत डेटाबेस बनेगा

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय लोग और श्रद्धालु मंदिर परिसर में दीप जलाकर भगवान बदरीविशाल से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बदरीनाथ धाम में दीपावली का उत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और अद्भुत सजावट का संगम बनेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page