कालाढूंगी: कोटाबाग में नहर की सफाई के दौरान चार मजदूर मलबे में दबे, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

कालाढूंगी/कोटाबाग। शनिवार को बागजाला स्थित अपरकोटा नहर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक पहाड़ से गिरे मलबे ने चार मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन गेम्स में मनु भाकर को झटका, 10 मीटर एयर पिस्टल में पांचवें स्थान पर रहीं

ग्राम गौतियां में नहर की सफाई के समय रोड किनारे से मलबा गिरने से मजदूर बालम सिंह निवासी नाथूजाला और अरुण सिंह निवासी दौलतपुर, बाजपुर ने खुद को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि बन्नाखेड़ा निवासी विशेष (18) पुत्र गुमान सिंह और गौरव सिंह (18) पुत्र फूल सिंह मलबे में दब गए। इस दौरान दोबारा मलबा खिसकने से गौरव पूरी तरह दब गया और विशेष का शरीर कंधे तक दब गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 08 अगस्त 2025

बालम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए हाथों से मिट्टी हटाकर गौरव को बाहर निकाला और आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सकुशल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मिलेगी नई जमीन, रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग में चिह्नित हुई साढ़े सात एकड़ भूमि

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हड्डी टूटने और नस दबने की आशंका पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page