Uttarakhand: सुसाइड नोट से खुला विवाहिता की मौत का राज…पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

बागेश्वर/कौसानी। कौसानी थाना क्षेत्र के भोजगण गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। पुलिस को मृतका के हाथ से लिखा एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में विवाहिता ने मानसिक प्रताड़ना, बेवफाई के आरोप और अपमानजनक व्यवहार का जिक्र करते हुए अपनी पीड़ा बयां की है।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को भोजगण गांव निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव गांव की गोशाला में फांसी के फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर कौसानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

अब जांच के दौरान पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। नोट में रूपा ने लिखा है कि उसने अपने परिवार और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास किए, मंदिरों में मन्नतें मांगीं और रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके पति ने उस पर चरित्रहीन होने और बेवफाई जैसे गंभीर आरोप लगाए। रूपा ने लिखा कि इन आरोपों ने उसे भीतर तक तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मजाक बना खून-खराबे की वजह...‘मोटी’ कहने पर भड़की पड़ोसन, चाकू घोंपकर उतारा गुस्सा

सुसाइड नोट में उसने यह भी उल्लेख किया है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसे कभी सम्मान नहीं दिया और उसे परिवार का सदस्य नहीं बल्कि नौकरानी की तरह समझा गया। लगातार मानसिक प्रताड़ना और अपमान से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया।

मृतका की मां गीता देवी पहले ही बेटी की मौत को लेकर कई सवाल उठा चुकी हैं। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों की आशंकाओं को भी बल मिला है। हालांकि अभी तक मायके पक्ष या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: दिनदहाड़े सेनेटरी कारोबारी के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार दो बदमाश फरार

क्षेत्राधिकारी (सीओ) बागेश्वर अजय लाल साह ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page