Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक आज, रिवर राफ्टिंग-क्याकिंग नियमावली समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित होगी। बैठक में पर्यटन, ऊर्जा, शहरी विकास, आवास और पेयजल विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें सबसे अहम रिवर राफ्टिंग एंड क्याकिंग नियमावली को माना जा रहा है, जिस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

सूत्रों के अनुसार पर्यटन गतिविधियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग नई रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग नियमावली लेकर आ रहा है। नियमावली लागू होने के बाद साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन, सुरक्षा मानकों और लाइसेंसिंग व्यवस्था को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलास यात्रा: 30 अप्रैल से इनर लाइन परमिट जारी, 2 मई को खुलेंगे शिव मंदिर के कपाट

इसके अलावा ऊर्जा विभाग से जुड़े कुछ नीतिगत प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। शहरी विकास और आवास विभाग की योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। वहीं पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी देने संबंधी प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 फरवरी 2026

बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, निवेश, आधारभूत ढांचे और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। कैबिनेट के फैसलों पर प्रदेश के विभिन्न विभागों और आम जनता की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई लंबित प्रस्तावों को इस बैठक में हरी झंडी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुंबई पुलिस का एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती से 44 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट में रखा दो दिन

You cannot copy content of this page