उत्तराखंड: घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल, क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें

पुरोला (उत्तरकाशी)। विकासखंड के पुजेली गांव के कुमोला तोक में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया, लेकिन महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना में घायल महिला की पहचान उर्मिला देवी पत्नी चंद्रमोहन नौटियाल के रूप में हुई है, जो गांव के समीप सेब के बगीचों में घास काट रही थीं। आसपास मजदूर सेब तुड़ान का कार्य कर रहे थे, इसके बावजूद दोपहर में गुलदार ने झाड़ियों में घात लगाकर हमला किया। हमले में उर्मिला देवी के सिर और हाथ में गहरी चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती, कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की पहचान के लिए बनेगी नई नियमावली

ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाया, गुलदार भाग खड़ा हुआ। इसके बाद घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद पुजेली क्षेत्र में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 मई 2026

हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया गया। उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने बताया कि रेंज अधिकारी अभिलाष सक्सेना को महिला की स्थिति जानने के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही एसडीओ, रेंज अधिकारी और अन्य वनकर्मियों को मौके पर भेजकर क्षेत्र में सघन निगरानी और गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ विवाद सुलझे बिना नहीं होगी ट्रेड डील: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान

You cannot copy content of this page