International Yoga Day: हल्द्वानी में DM-SSP के साथ 350 से अधिक लोगों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में भव्य जनपद स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों ने भाग लेकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिलोक बिष्ट और मुख्य प्रशिक्षक डॉ. कंचन सूंठा के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट में बदलाव, 3 मार्च के पेपर स्थगित...10वीं-12वीं की नई तारीखें जारी

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरी दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली के रूप में स्वीकार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालने चाहिए। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी सशक्त और ऊर्जावान बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अब उत्तराखंड बनेगा फिट, हर नागरिक तक पहुंचेगा स्वास्थ्य का संदेश

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासन और आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत सहित कई अधिकारी योग शिविर में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 9.43 लाख पेंशनधारकों को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से 140 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर

योग दिवस के अवसर पर केवल हल्द्वानी ही नहीं, बल्कि जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस लाइंस और अग्निशमन इकाइयों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर फिट और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page