Uttarakhand: इस जिले में फिर स्कूलों की छुट्टी…28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें

बागेश्वर। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने 28 जुलाई (मंगलवार) के लिए बागेश्वर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: रास्ता बहाल, लेकिन विवाद बरकरार...सच दिखाने पर पत्रकार पर कार्रवाई

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पाण्डे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 जुलाई (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गरजे राजनाथ सिंह, बोले - ‘धाकड़ नहीं, अब धुरंधर हैं Pushkar Singh Dhami’

मौसम विभाग के अनुसार जिले में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश के दौर की आशंका है। ऐसे मौसम में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, जलभराव तथा नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन: डीएसओ श्याम आर्य और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या संबंधित संस्था द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page