उत्तराखंड: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट के चलते पहाड़ से मैदान तक ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी सर्द हवाओं ने लोगों की रफ्तार सुस्त कर दी है। न्यूनतम तापमान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: किसान आत्महत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष व दरोगा निलंबित, पैगा चौकी लाइन हाजिर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाले का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है।

दिन में धूप, शाम होते ही कड़ाके की ठंड

पर्वतीय क्षेत्रों में दिन चटख धूप खिलने के बावजूद भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही। सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है और कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रिकार्ड हो रहा है। किसानों और ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने से फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त का इस्तीफा, योगी–मोदी के समर्थन में उठाया बड़ा कदम

फिलहाल नहीं मिलेगा राहत का मौका

मौसम विज्ञान केंद्र ने साफ किया है कि फिलहाल मौसम के मिजाज में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की ही उम्मीद है। रात और सुबह के समय बढ़ती ठंड व पाला यात्रा को जोखिमभरा बना सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पति राजेश गुलाटी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

प्रशासन ने पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने, वाहन की हेडलाइट और ब्रेक की स्थिति दुरुस्त रखने तथा रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page