Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 21 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2026 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले से आवेदन कर रखा है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 22 फरवरी 2026

जानकारी के अनुसार, चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इससे पहले 14 नवंबर 2025 को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन अब विभागीय मांग और रिक्तियों में बढ़ोतरी के बाद इसमें नए पद जोड़ते हुए कुल संख्या 335 कर दी गई है। ऐसे में अब सभी पदों पर एक साथ भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: केंटकी एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन क्रैश, चार की मौत, 11 घायल

यह भर्ती प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं, इसलिए लंबे समय से इन पदों पर भर्ती की मांग उठ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: इंदिरानगर में जेंट्स ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन, कम कीमत में बेहतर सुविधाएं देने का दावा

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page