गोल्डन कार्ड योजना पर संकट: खर्च बढ़ा, अस्पतालों की देनदारी 80 करोड़ पार

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के राजकीय कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों को राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) के तहत गोल्डन कार्ड पर असीमित खर्च की कैशलेस इलाज सुविधा दी जा रही है। लेकिन योजना का खर्च अंशदान की तुलना में दोगुना बढ़ गया है, जिससे सूचीबद्ध अस्पतालों की देनदारी 80 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वीकार किया कि योजना पर इलाज का खर्च तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अधिक बजट का प्रावधान किया जाएगा ताकि योजना सुचारू रूप से चलती रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हल्द्वानी में कांग्रेस का जश्न, छात्रों को मिठाई खिलाकर कहा- लोकतांत्रिक संघर्ष की हुई जीत
Ad

पांच साल में बढ़ा खर्च:

  • अंशदान प्राप्त: पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों व पेंशनरों से 510 करोड़ रुपये का अंशदान प्राप्त हुआ।
  • खर्च: कैशलेस इलाज पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई।
  • बढ़ती देनदारी: सूचीबद्ध अस्पतालों की देनदारी 80 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 'ऑपरेशन प्रहार' से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हाई अलर्ट मोड पर पुलिस

1.28 लाख कर्मचारियों और 91 हजार पेंशनरों को लाभ:
योजना के तहत 1,28,761 सेवारत कर्मचारियों और 91,390 पेंशनरों के कुल 4.79 लाख गोल्डन कार्ड बने हैं। योजना में असीमित खर्च की सुविधा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों पर 30 लाख रुपये तक खर्च होने पर भी इसका पूरा भुगतान योजना से किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: …तो ऊधमसिंह नगर से कुमाऊं में हो रही गुटखा की अवैध सप्लाई, काशीपुर-रुद्रपुर में जमाखोरी का बड़ा नेटवर्क, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

कैशलेस इलाज पर संकट:
यदि सरकार ने योजना का बजट नहीं बढ़ाया तो कैशलेस इलाज की सुविधा प्रभावित हो सकती है। लगातार बढ़ते खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब योजना के बजट में वृद्धि की तैयारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page