भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-लॉरी की टक्कर में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

खबर शेयर करें

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में गुरुवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने आठ लोगों की जिंदगी छीन ली। मंत्रालयम मंडल के चिलकलदोना गांव के पास बोलेरो और लॉरी के बीच हुई जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री वाहन के भीतर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्यू ईयर ईव पर अमेरिका में बड़ा आतंकी हमला टला, आईएसआईएस समर्थक 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को तत्काल एम्मिगनूर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का शिकंजा...15 हजार की रिश्वत लेते लेखाकार रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कर्नाटक निवासी श्रद्धालु थे, जो मंत्रालयम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो सामने से आ रही लॉरी से टकरा गई और भीषण हादसा हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों और मलबे को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में गिरावट: मजबूत डॉलर के दबाव से एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें लुढ़कीं

अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page