Uttarakhand: धारचूला में दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के गहरी खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, धारचूला से सिनियाखोला जा रही कार संख्या UK 05-9992 दोपहर करीब एक बजे अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन चालक और स्वामी कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में फिर कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में दो नए केस, कई राज्यों में अलर्ट जारी

हादसे में नर सिंह (50) निवासी सिनियाखोला और विजेंद्र थापा (30) निवासी नौगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अनुपमा गुलाटी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने पति राजेश गुलाटी की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। दोनों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक कमल राम जौहरी पूर्व सैनिक थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौच को निकली महिला पर गुलदार का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस सिनियाखोला सड़क पर हादसा हुआ वह अभी निर्माणाधीन है और लंबे समय से निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोग सड़क की स्थिति को लेकर पहले भी चिंता जता चुके हैं।

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page