भीषण अग्निकांड: 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका

खबर शेयर करें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद से गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में दोपहर करीब 12 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 500 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही झुग्गियों के अंदर रखे रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे जोरदार धमाकों की आवाज पूरे क्षेत्र में गूंज उठी। सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग और तेजी से फैलती चली गई तथा लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार जान बचाकर घरों से बाहर भागे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ठंड में विधायक सुमित हृदयेश का जनसेवा अभियान, जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को दिखाई झंडी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए दर्जनों दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया, जो लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। दमकल कर्मी घंटों से पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में फिर मंडराया सरकारी शटडाउन का खतरा, सीनेट में फंडिंग बिल पर सहमति नहीं

प्रशासन के अनुसार आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, ऐसे में अग्निशमन अभियान में कई घंटे लग सकते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

इस भयावह हादसे में सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। झुग्गियों में रखा सारा सामान, कपड़े, नकदी और जरूरी दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।

प्रशासन ने कहा है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page