नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, कार पर गिरा बोल्डर, दो लोग चोटिल

खबर शेयर करें

नैनीताल: जिले में दो दिनों से जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों से बोल्डरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी दौरान नैनीताल–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गांव और भुजियाघाट के बीच चलती कार पर अचानक एक बड़ा बोल्डर आ गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के छोटे प्रधान हत्याकांड का वांछित शूटर गुरप्रीत सिंह नौ साल बाद गिरफ्तार, विदेश भागा था किलर

गनीमत रही कि बोल्डर कार के अगले हिस्से से टकराया, जिससे वाहन सवार लोगों की जान बच गई। हालांकि, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार में स्वास्थ्य विभाग देहरादून के कर्मचारी सवार थे, जो विभागीय कार्य से नैनीताल उच्च न्यायालय जा रहे थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, चकबंदी कार्यालय के कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

लगातार भूस्खलन से नैनीताल रोड बेहद जोखिमभरी हो चुकी है। डोलमार क्षेत्र में भी चट्टान और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने और यात्रा केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करने की अपील की है।

You cannot copy content of this page