बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बहू पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब 80 वर्षीय बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। चालक की सतर्कता से इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के बावजूद बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गए, हालांकि सौभाग्य से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घायल बुजुर्ग को तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पंचायतों में प्रशासकों की पुनर्नियुक्ति पर संकट, राजभवन ने अध्यादेश लौटाया

Elderly Man Alleges Harassment, Police Begin Probe: पुलिस के अनुसार घायल की पहचान जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। अपने बयान में बुजुर्ग ने बहू पर बुरे बर्ताव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक तनाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया संकट पर पीएम की बैठक...राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश, सप्लाई-चेन और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को जनकपुरी मेट्रो थाना पुलिस को उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को स्टेशन कंट्रोलर ने बताया कि एक बुजुर्ग यात्री अचानक मेट्रो ट्रैक पर कूद गए थे।

चालक ने बुजुर्ग को ट्रैक पर देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि वह ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच के हिस्से में थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। पीसीआर कर्मियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंद्रावती नदी क्षेत्र में मुठभेड़, दो वर्दीधारी माओवादी ढेर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और बुजुर्ग के बयान के आधार पर पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page