शनिवार-रविवार को हल्द्वानी में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान, शटल सेवा से होगी आवाजाही

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) के दौरान बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 3 व 4 मई को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान हल्द्वानी शहर और पर्वतीय मार्गों की ओर जाने वाले कई रूटों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार, बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर होते हुए गौलापार रोड से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रुद्रपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा से एनएच 109, लालकुआ होते हुए पर्वतीय मार्गों की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को भी गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश: गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रामनगर व बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-मंगोली मार्ग से भेजा जाएगा। जबकि कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन लालडांट होते हुए पनचक्की से आगे बढ़ेंगे। नैनीताल, भीमताल और कैंचीधाम की पार्किंग भरने पर पर्यटक वाहनों को गौलापार आईएसबीटी पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दुकानों में घुसा पानी, व्यापारियों में आक्रोश

पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दूध, सब्जी, गैस आदि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर भी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रोक लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय हॉकी के दिग्गज गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने पर दोपहर 3 बजे बाद पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास से होते हुए कालाढूंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नैनीताल, भवाली और कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी-1, रूसी-2, नारायण नगर, सैनेटोरियम भवाली और विकास भवन भीमताल पार्किंग में खड़ा कर शटल सेवा से भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page