लालकुआं–काठगोदाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत, युवती गंभीर

खबर शेयर करें

लालकुआं। लालकुआं–काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौमवाल निवासी 30 वर्षीय कार्तिक कांडपाल पुत्र कृष्ण नंद कांडपाल शनिवार प्रातः करीब 10 बजे स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की 25 वर्षीय युवती नेहा कांडपाल पुत्री पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट लेकर स्कूटी पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना, आज नैनीताल समेत छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही दोनों गांव की सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े और आगे चल रहे डंपर (संख्या UK 01-CA 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डंपर के नीचे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार्तिक का सिर डंपर के नीचे आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को रेल बजट में 4,641 करोड़ का आवंटन, रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम

वहीं नेहा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की सख्ती: खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय नागरिक शामिल

स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।