उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार सुबह आयोजित होगी। बैठक में इस बार विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ज्योलीकोट में जलजनित रोगों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पानी और ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे

सूत्रों के अनुसार, बैठक में आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, ऊर्जा तथा शिक्षा विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के कैडर संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 मार्च 2025

माना जा रहा है कि कैबिनेट की यह बैठक कर्मचारियों के लिए राहतभरी साबित हो सकती है, साथ ही सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना हादसा: टनल में लोको वैगन टक्कर मामले में चालक बर्खास्त, जांच जारी

You cannot copy content of this page