रामनगर में कोसी नदी उफान पर, गर्जिया मंदिर के पास दो दुकानें बही

खबर शेयर करें

रामनगर। देर रात से हो रही मूसलधार बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया है, जिससे गर्जिया मंदिर क्षेत्र में लगी दो कच्ची दुकानें तेज बहाव में बह गईं। राहत की बात यह रही कि प्रशासन द्वारा समय रहते जारी किए गए अलर्ट के चलते जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 05 नवम्बर 2025

मंगलवार को ही जारी हुआ था प्रशासनिक अलर्ट
तहसीलदार मनीषा मरकाना ने बताया कि मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था, जिसके तहत गर्जिया मंदिर परिसर की 70 में से सभी दुकानों को खाली करा लिया गया था। प्रभावित दुकानदारों ने जरूरी सामान सुरक्षित निकाल लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस ने 303 ग्राम चरस के साथ युवक को दबोचा

कोसी किनारे से लोगों को हटाया गया
प्रशासन ने कोसी नदी और बरसाती नालों के जलस्तर पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों को मुनादी के जरिए सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

तेज बारिश का दौर जारी, हाई अलर्ट पर प्रशासन
मौसम विभाग ने रामनगर और आस-पास के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। देर रात से जारी तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रशासन हर संभावित खतरे पर नजर बनाए हुए है।

You cannot copy content of this page