Nainital: आवासीय जमीन पर चला रहे थे रेस्टोरेंट, DM रयाल का सख्त एक्शन-पट्टा निरस्त, जमीन सरकार के नाम

खबर शेयर करें

नैनीताल। आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित भूमि पर व्यावसायिक गतिविधि चलाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पट्टा निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदराम को आवासीय उपयोग के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन बाद में उनके वारिसान—रोहित कुमार, दिनेश कुमार और संतोष कुमार (निवासी छड़ा मझेड़ा, कैंची धाम)—द्वारा उक्त 0.008 हेक्टेयर भूमि पर रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: खुटानी हाईवे पर बाइक से टकराया गुलदार, चेन में फंसा...ज्योली में संदिग्ध बाघ ट्रेंकुलाइज

जांच में स्पष्ट हुआ कि भूमि का उपयोग आवासीय के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जो पट्टे की शर्तों का सीधा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्री-मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से पट्टा निरस्त कर दिया और भूमि को राज्य सरकार के नाम दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें बढ़ी, चौपाटी में मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

प्रशासन की इस कार्रवाई को नियमों के सख्त अनुपालन और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page