सीएम धामी ने किया उत्तरकाशी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, राहत कार्यों में जुटीं सभी एजेंसियां…Video

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को धराली क्षेत्र में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का बुधवार को हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि 10 डीएसपी, 3 एसपी और लगभग 160 पुलिसकर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं।

सीएम धामी ने बताया कि, “भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर भी तैयार हैं और जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, उन्हें राहत कार्यों में लगाया जाएगा। खाने के पैकेट और डॉक्टरों की टीम भी तैयार की जा चुकी है। धराली में मोबाइल नेटवर्क बाधित है लेकिन हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों तक जल्द सहायता पहुंचे।”

यह भी पढ़ें 👉  पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा-यह कायरता की पराकाष्ठा

सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त, पहुंच मुश्किल
मुख्यमंत्री ने बताया कि 130 लोगों को कल सुरक्षित निकाला गया, जबकि बचाव और तलाशी अभियान अब भी जारी है। घटनास्थल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है क्योंकि सड़कें और एक पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत, शिक्षक भर्ती में मिलेगी जगह

सभी एजेंसियां कर रहीं साझा राहत अभियान
सीएम ने कहा कि भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं। देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है और हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट: तीन मंजिला मकान में लगी आग, वृद्ध महिला की जलकर मौत

प्रधानमंत्री का आभार
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने स्वयं आज राहत अभियानों की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।”

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page