Haldwani: ‘सपेरों’ का चोरी गैंग बेनकाब…25 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद, SSP ने किया बड़ा खुलासा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान बरामद किया है। इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस के अनुसार पहला मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी ने 5 मई को तहरीर देकर बताया कि वह परिवार सहित कोटाबाग गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा में उठा महिला-बाल अपराधों का मुद्दा, उत्तराखंड को मिले तीन नए फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय

दूसरी घटना थाना मुखानी क्षेत्र की है। यहां लक्ष्मण सिंह निवासी कृष्णापुर मुखानी ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोर घर का लॉक तोड़कर नकदी, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी कर ले गए।

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। मनोज कत्याल और अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दो संदिग्ध युवक हरिद्वार नंबर की बाइक पर इलाके में घूमते दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए शुक्रवार को बेल बाबा मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: शक में लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी ड्राइवर ने किया आत्मसमर्पण

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु के रूप में हुई है। तीनों आरोपी हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित सपेरा बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सपेरे का काम करते हैं और घूमने के लिए नैनीताल आए थे। वापसी के दौरान हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में होटल में ठहरने के बाद उन्होंने बंद घरों की रेकी की और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बरात में चले लात-घूंसे और गोलियां, एक युवक घायल, हाईवे पर मचा हड़कंप

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें हार, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, चोकर, कमरबंद, कान के टॉप्स सहित कई कीमती जेवर शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी गुरविंदर के खिलाफ पहले से भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन में कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी थाना और तकनीकी टीम के पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। शानदार खुलासे पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page