Uttarakhand: ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा युवक, पिता को मुआवजे में मिले 1.77 करोड़ रुपए गंवाए

खबर शेयर करें

हरिद्वार: ऑनलाइन गेमिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का सपना एक युवक को भारी पड़ गया। जालसाजों ने गेमिंग ऐप और फर्जी वेबसाइट के जरिए लालच देकर उससे करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यह रकम युवक के पिता को मुआवजे के तौर पर मिली थी, जिसे ठगों ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर हड़प लिया।

गेमिंग ऐप से शुरू हुआ खेल

पुलिस को दी शिकायत में हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार ने बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से Dream11 समेत कई ऑनलाइन गेमिंग ऐप डाउनलोड किए और गेम खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राधिका ज्वेलर्स चोरी कांड का खुलासा...नेपाल बॉर्डर से चार शातिर चोर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक का माल बरामद

यूट्यूब विज्ञापन से ठगों के जाल में फंसा

अभिमन्यु के अनुसार जून 2025 में उसने YouTube पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे जाने लगे, जिनके जरिए उसे गेम खेलने के लिए लगातार प्रेरित किया गया।

शुरुआत में गेम में थोड़ा फायदा दिखाकर ठगों ने उसका भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने बड़े मुनाफे का लालच देकर उससे बार-बार पैसे निवेश करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पांच आतंकियों की पहचान, तीन पाकिस्तानी और दो कश्मीरी शामिल

यूपीआई से ट्रांसफर कर दिए करोड़ों रुपये

हालांकि जब उसने गेमिंग प्लेटफॉर्म से पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने भुगतान देने से इनकार कर दिया और उल्टा और अधिक पैसा डालने का दबाव बनाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, 'सर्वश्रेष्ठ माता' बनीं निशा जोशी

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस की अपील

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page