गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर निकली भर्ती, जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

खबर शेयर करें

लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना एवं चीनी अधिष्ठान विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग के अनुसार आवेदन शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के आधार पर की जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार पीईटी 2025 में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया में मौका नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई का बड़ा झटका: मार्च में थोक महंगाई बढ़कर 3.88 फीसदी, तेल और बिजली की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

पीईटी नंबर से होगा आवेदन

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पीईटी नंबर के जरिए आवेदन कर सकेंगे। इससे कई जानकारियां स्वतः भर जाएंगी और उम्मीदवारों को बार-बार विवरण दर्ज नहीं करना पड़ेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

योग्यता और आयु सीमा

आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कृषि विज्ञान में स्नातक और सीसीसी प्रमाणपत्र निर्धारित किया गया है। वहीं अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कैंची धाम मेले से पहले प्रशासन अलर्ट, 3 दिन में तैयार होगा भवाली-रातीघाट बाईपास

महिला अभ्यर्थियों के लिए पिता पक्ष से जारी जाति प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आयोग ने आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी श्रेणी सही तरीके से भरने के निर्देश भी दिए हैं।

सिर्फ 25 रुपये आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से 25 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। हालांकि मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने के बाद अलग से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अजब प्रेम कहानी का नया मोड़: सास बनी पत्नी, अब बहनोई संग फरार

100 अंकों की होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का विस्तृत पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page