उत्तराखंड: 25 व 26 सितंबर को होगी राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार परीक्षा का आयोजन आयोग के परीक्षा भवन में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन और दोपहर 2 से 5 बजे तक हिंदी संरचना की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 26 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निबंध की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा का पाठ, 9वीं से 12वीं तक के लिए तैयार हो रही पुस्तकें

आयोग ने परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 25 सितंबर को सुबह 7:30 बजे तक और 26 सितंबर को सुबह 8:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। आयोग की ओर से परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहलगाम हमले के बाद सतर्क हुई दून पुलिस, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम

You cannot copy content of this page