बारात आने से पहले दुल्हन फरार…फिर छोटी बहन संग रचाई गई शादी, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा

खबर शेयर करें

प्रेमी संग जाने की चर्चा, गांव में बुलाई गई पंचायत, परिवार की सहमति के बाद बदली दुल्हन

शामली। कांधला क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं, जब बारात आने से कुछ मिनट पहले ही दुल्हन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिवार और रिश्तेदारों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव में हुई पंचायत और आपसी सहमति के बाद दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से करा दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूसीसी ने बदली तस्वीर...एक साल में 4.74 लाख विवाह पंजीकरण, ऑनलाइन सिस्टम ने बनाया रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक युवती की शादी करनाल जिले के एक युवक से तय हुई थी। रविवार रात घर में शादी की रस्में चल रही थीं और बारात के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच अचानक दुल्हन गायब हो गई।

परिजनों ने पहले घर और आसपास तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक युवती का पता नहीं चला तो परिवार में हड़कंप मच गया। गांव में चर्चा फैल गई कि युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सितारगंज के नयागांव में पीलिया का कहर...10 वर्षीय बालक की मौत, कई बच्चे बीमार

स्थिति बिगड़ती देख गांव के लोगों और रिश्तेदारों की बैठक बुलाई गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों और ग्रामीणों की सहमति से दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराने का फैसला लिया गया। बताया गया कि छोटी बहन ने भी इस विवाह के लिए सहमति दे दी, जिसके बाद रीति-रिवाज के साथ देर रात शादी संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  न्यूजीलैंड से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक, दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता

उधर, युवती के पिता ने थाने में शिकायत देकर एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस युवती और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। जल्द दोनों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page