पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: तीन बच्चों संग घर से निकाली गई महिला, थाने में लगाई गुहार

खबर शेयर करें

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पति के कथित अवैध संबंध का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने महिला के साथ मारपीट कर उसे उसके तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

पीड़िता रेणु देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति रामप्रवेश साह का पड़ोस की एक महिला के साथ लंबे समय से संबंध है। वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा उसी महिला पर खर्च करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति के साथ-साथ सास, ससुर और ननद भी उसके साथ मारपीट करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उधार की रकम मांगना बना आफत...साले-साली ने जीजा को दुकान में पीटा, CCTV में कैद बवाल

महिला का आरोप है कि घर से निकालते समय उसके पास मौजूद पैसे और गहने भी छीन लिए गए। अब वह अपने तीन बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है और परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UIDAI Internship 2026: 28 पदों पर निकली वैकेंसी, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

रेणु देवी के अनुसार, ससुराल वाले यह कहकर उसे रखने से इनकार कर रहे हैं कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने पंचायत के माध्यम से समझौते की कोशिश भी की, लेकिन वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में चूक मामले में पांच सुरक्षाकर्मी हटाए गए

आखिरकार महिला ने बिरौल थाना में पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page