प्रेम प्रसंग के शक में दिव्यांग की हत्या…37 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, खेत में फेंका था शव

खबर शेयर करें

बदायूं। जनपद बदायूं में प्रेम प्रसंग के शक ने एक दिव्यांग युवक की जान ले ली। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी सिंकू उर्फ मुकेश ने पत्नी के कथित संबंधों के शक में आंवला क्षेत्र के आसपुर निवासी दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 37 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जागेश्वर–कैंचीधाम–जादूंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस, मुख्य सचिव ने मांगी तेज प्रगति रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, 30 मार्च को सेंधी-ख्योराजपुर मार्ग स्थित एक गेहूं के खेत में चंद्रप्रकाश का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक चंद्रप्रकाश के रूप में हुई। मृतक के पिता वीरपाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी सिंकू को अपनी पत्नी शिवानी और चंद्रप्रकाश के बीच संबंधों का शक था, जिसके चलते वह रंजिश रखता था। घटना के दिन आरोपी चंद्रप्रकाश को साथ ले गया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिस पर गुस्से में आकर सिंकू ने ई-रिक्शा में पड़ी रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म, केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला

हत्या के बाद आरोपी शव को खेत में फेंककर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। वह पहले बरेली और फिर दादरी भाग गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सरदार नगर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार, लाखों खाताधारकों को फायदा

इस मामले में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page