चमोली में विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन, आठ मजदूर घायल

खबर शेयर करें

ज्योतिर्मठ/चमोली। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र अंतर्गत हेलंग में शनिवार को निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डैम साइट पर भूस्खलन की घटना सामने आई है। इस हादसे में परियोजना निर्माण कार्य में लगे आठ मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 06 मई 2025

गंभीर घायलों को श्रीनगर किया गया रेफर

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हादसे में घायल आठ मजदूरों में से चार मजदूरों का उपचार टीएचडीसी चिकित्सालय में जारी है। दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है।एक मजदूर का पीपलकोटी में प्लास्टर किया गया है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: लोकेशन से चल रहा टैक्स चोरी का खेल, चोर रास्तों से रोज करोड़ों का माल पार

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

प्रशासन के मुताबिक, क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण परियोजना स्थल पर भूस्खलन हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से परियोजना कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। साथ ही विशेषज्ञों की टीम को स्थल का भौगोलिक निरीक्षण करने के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस भर्ती को हरी झंडी...2000 आरक्षियों की नियुक्ति जल्द, UKSSSC ने जारी की संयुक्त मेरिट सूची

पहले भी रहा है संवेदनशील क्षेत्र

गौरतलब है कि अलकनंदा नदी पर बन रही यह महत्वाकांक्षी जल विद्युत परियोजना पहले भी भू-धंसाव और भूस्खलन की घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। ऐसे में इस ताजा घटना ने एक बार फिर परियोजना की भू-संरचनात्मक सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page