रुद्रपुर: लोकेशन से चल रहा टैक्स चोरी का खेल, चोर रास्तों से रोज करोड़ों का माल पार

खबर शेयर करें

रुद्रपुर/हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर में त्योहारी सीजन के साथ टैक्स चोरी का गोरखधंधा चरम पर है। दिल्ली और बरेली से बिना बिल-बिल्टी का माल रुद्रपुर व किच्छा तक ऐसे पहुंच रहा है, मानो कोई रोक-टोक ही न हो। इस अवैध कारोबार की रीढ़ बना है लोकेशन का खेल—जहां ट्रांसपोर्टर लगातार ड्राइवरों को चेकिंग टीमों की हर हलचल की जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आईपीएस प्रतिनियुक्ति विवाद गहराया...कैट आदेश की अनदेखी पर गृह सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका

सूत्रों का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क को राज्य कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की शह मिली हुई है। यही अफसर मोबाइल टीमों की लोकेशन की खबर ट्रांसपोर्टरों तक पहुंचाता है। नतीजा—मुख्य मार्ग पर जांच की भनक लगते ही टैक्स चोरी का माल चोर रास्तों और बाईपास से गोदामों तक सुरक्षित पहुंच जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

हैरानी की बात यह है कि जब संबंधित ट्रांसपोर्ट में टैक्स चोरी का माल उतरता है तो राज्य कर विभाग के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे रहते हैं। वहीं, जब पक्का बिल और बिल्टी का माल ट्रांसपोर्ट में उतरता है तो विभागीय टीम उसकी जांच में जुट जाती है। वर्तमान में ऊधमसिंह नगर टैक्स चोरी के माल का हब बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी तोड़ेंगे एनडी तिवारी का रिकॉर्ड, बनाएंगे कार्यकाल की नई मिसाल : महेंद्र भट्ट

रोजाना करोड़ों रुपये के राजस्व की हो रही इस चोरी ने ईमानदार व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान में धकेल दिया है। लंबे समय से चल रहा यह धंधा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “जीरो टॉलरेंस” के दावों की पोल खोल रहा है। जनता का सीधा सवाल है—जब विभाग के भीतर से ही माफिया को लोकेशन की सूचना मिल रही हो, तो कार्रवाई कौन करेगा?

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page