Uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खबर…UKSSSC ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 2000+ पदों पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है। आयोग ने शुक्रवार को समूह ‘ग’ के अंतर्गत 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस कैलेंडर के जारी होने से लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट दिशा मिल गई है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षाएं चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  संसद परिसर में तीखी तकरार: केंद्रीय मंत्री बिट्टू का आरोप, राहुल गांधी ने किया हमला करने का प्रयास

साथ ही आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। पहले यह परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित किए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर नकली हेली टिकट बुकिंग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  इनकम टैक्स सिस्टम में बदलाव की तैयारी: 1962 के नियम होंगे खत्म, ड्राफ्ट ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ सार्वजनिक
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page