“आपका रक्त, बदल सकता है किसी का वक्त”…हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर से पहले निकली जागरूकता रैली

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में 10 मई (रविवार) को प्रस्तावित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर हल्दूचौड़ क्षेत्र में शुक्रवार को भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के आशीर्वाद से ‘मानव एकता दिवस’ के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविरों और सत्संग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह दिन बाबा गुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन और लोक कल्याण की भावना को समर्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी बदला रहेगा मौसम, सात जिलों में येलो अलर्ट जारी

संत निरंकारी मण्डल हल्दूचौड़ के मुखी प्रताप सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचायत घर, शिव मंदिर गौला रोड, हल्दूचौड़ (बरेली रोड, हल्द्वानी) में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

रक्तदान शिविर से पूर्व निकाली गई जागरूकता रैली पंचायत घर शिवमंदिर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निरंकारी सत्संग भवन, गोपिपुरम में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में निरंकारी सेवादार, युवा भाई-बहन और सत्संग सदस्य शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं को नहीं होंगे दर्शन, जानें मंदिर समिति ने क्यों की ये अपील…Video

रैली के दौरान “खून की एक बूंद कई जिंदगियां बचा सकती है” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स चोरी का नया खुलासा, विभाग के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

यह सेवा अभियान वर्ष 1986 में बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा शुरू किया गया था। उनके संदेश — “रक्त नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं” — को साकार करते हुए मिशन निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है।

कार्यक्रम के अंत में मुखी प्रताप सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर और सत्संग कार्यक्रम में पहुंचकर इस मानव सेवा के कार्य को सफल बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page