उत्तराखंड: कैमिकल फैक्टरी में भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी, एक कर्मी झुलसा

खबर शेयर करें

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित एक कैमिकल फैक्टरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, और ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  US–Venezuela टकराव तेज: ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल टैंकरों पर लगाई पूर्ण नाकेबंदी, मादुरो ने बताया ‘समुद्री लूट’

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फैक्टरी में फंसे तीन कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% तक बढ़ने के आसार

घटना की सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन, सिडकुल और आसपास के दमकल स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल विभाग की टीम राहत-बचाव कार्य में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खरगे के बयान से सियासत गरमाई, पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैली। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को घटना स्थल से दूर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page