उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी तैयार करेगी उच्चस्तरीय समिति, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में हेलीकॉप्टर संचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए राज्य सरकार ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की दिशा में कदम उठाया है। इस उद्देश्य से गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट के साथ अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बस और मैक्स की आमने-सामने भिड़ंत, 33 यात्रियों में मची चीख-पुकार

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित समिति में यूकाडा की सीईओ सोनिका को सदस्य सचिव बनाया गया है। समिति में सचिव नागरिक उड्डयन, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग के नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन एवं यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए और यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 765 व्यापारियों का जीएसटी पंजीकरण निलंबित

समिति का मुख्य कार्य प्रदेश में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस सुझाव देना होगा। इसके साथ ही समिति उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधारों से संबंधित सुझाव भी देगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर हिली धरती, उत्तरकाशी-हिमाचल सीमा पर 3.6 तीव्रता का भूकंप

इसके अतिरिक्त पूर्व में तैयार की गई एसओपी की समीक्षा और संशोधन, मौसम संबंधी सूचना व्यवस्था को सुदृढ़ करना, और प्रदेश में हवाई यातायात के संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के उपायों पर भी समिति शासन को मार्गदर्शन देगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page