उत्तराखंड: आनंद बर्द्धन बने प्रदेश के नए मुख्य सचिव, बोले- विकास योजनाओं पर रहेगा जोर

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। बर्द्धन ने पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।

पदभार संभालने के बाद बर्द्धन ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि सरकार आजीविका, जल संरक्षण, स्वास्थ्य और रिवर्स पलायन पर फोकस करेगी। इसके साथ ही वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले की महिला की मौत

तीन दशक का प्रशासनिक अनुभव

1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को यूपी कैडर आवंटित हुआ था। अपने प्रशासनिक करियर में वह रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार के डीएम और कलेक्टर सहित कई अहम पदों पर रहे हैं।

वित्तीय और प्रशासनिक दक्षता के चलते उन्होंने यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के संयुक्त प्रबंधक निदेशक और यूपी वित्तीय निगम के महाप्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बेसहारा पशुओं के लिए सरकार की बड़ी पहल, अब सांड पालने पर मिलेंगे 80 रुपये प्रतिदिन

महत्वपूर्ण पदों पर निभाई जिम्मेदारी

आनंद बर्द्धन शासन के लगभग सभी प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

  • 2010 हरिद्वार कुंभ मेले में मेला अधिकारी रहे।
  • राज्यपाल व गोपन (मंत्रिपरिषद) के सचिव के रूप में कार्य किया।
  • प्रमुख सचिव रहते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, लघु सिंचाई, खनन, सैनिक कल्याण, आबकारी, उच्च शिक्षा, योजना जैसे विभागों का नेतृत्व किया।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।
  • आवास, शहरी विकास, गृह एवं कारागार, राजस्व, वन एवं पर्यावरण, ग्रामीण विकास जैसे अहम विभागों में भी सेवाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में डॉग शेल्टर का मुद्दा गरमाया, मेनका गांधी और हॉस्टल अधीक्षक के बीच तीखी बहस

सरकार को उम्मीद है कि अपने प्रशासनिक अनुभव से आनंद बर्द्धन प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page