हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने अपने परिसर में टेबल टेनिस अकादमी का शुभारंभ किया। यह अकादमी विद्यार्थियों को खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयकर प्रधान आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी (IRS) ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समित टिक्कू, प्रधानाचार्य रूपक पांडे, खेल प्रशिक्षक दीपक पांडे, राकेश कुमार गुप्ता, डी. के. कांडपाल, संदीप गुप्ता, योगेश पांडे, कौशलेंद्र भट्ट, रजत अग्रवाल, मनमोहन जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फुजैराह टर्मिनल पर हमले के बीच भारतीय टैंकर सुरक्षित, ईरान ने इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

मुख्य अतिथि जंगपांगी ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अकादमी हल्द्वानी के छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगी। उन्होंने छात्रों को खेल के प्रति समर्पित होकर अभ्यास करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित, 18 दिन की एनआईए हिरासत में

विद्यालय प्रबंधक समित टिक्कू ने अपने संबोधन में कहा कि इस अकादमी का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनने के लिए प्रशिक्षण देना और टेबल टेनिस के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से हल्द्वानी के युवा खिलाड़ी देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज ने छोड़ा पद, डॉ. जितेश को सौंपी कमान

विद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह अकादमी न केवल छात्रों को खेल में निपुण बनाएगी, बल्कि उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page