Uttarakhand: राशन कार्ड की E-KYC नहीं कराई तो इलाज बंद! आयुष्मान योजना का लाभ भी होगा खत्म

खबर शेयर करें

देहरादून: अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो सावधान हो जाइए। देहरादून में ऐसे उपभोक्ताओं को न सिर्फ सरकारी राशन से वंचित होना पड़ सकता है, बल्कि आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ भी बंद हो सकता है। जिले में करीब 10 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिससे उनकी पात्रता पर खतरा मंडरा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार, राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराना सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है। जो उपभोक्ता समय रहते यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  GYAN मॉडल पर आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, बजट में गरीब-युवा-किसान-महिलाओं के सशक्तिकरण पर बड़ा फोकस

राशन कार्ड निरस्त होने का सीधा असर आयुष्मान योजना पर भी पड़ेगा। दरअसल, इस योजना में पात्रता तय करने के लिए राशन कार्ड एक प्रमुख दस्तावेज है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों का डाटा पूर्ति विभाग की वेबसाइट से लिया जाता है। ऐसे में यदि राशन कार्ड अमान्य हो जाता है, तो व्यक्ति स्वतः ही योजना से बाहर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेल से टकराकर घायल गजराज ने तोड़ा दम, चार दिन तक चला इलाज

अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए कई बार जागरूक किया जा चुका है। राशन विक्रेताओं के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाया गया है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, 8 अप्रैल से लागू नए किराए

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी और जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page