आपातकालीन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, अफसरों को किया अलर्ट, राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश…देखें Video

खबर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश और उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चार दिसंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोलने की व्यवस्था की जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पंचाचूली दर्शन से लौट रहे यात्रियों पर टूटा पहाड़...जीप पर गिरे बोल्डर, चालक समेत दो की मौत, तीन गंभीर

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने और आमजन को समय पर सूचनाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आमजन के साथ खड़ी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीआईबी देहरादून में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page