Uttarakhand: पहाड़ को मिली बड़ी राहत…हल्द्वानी-मुक्तेश्वर रोडवेज सेवा शुरू, अब सफर होगा आसान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर अजय भट्ट ने उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के बीच नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल से मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अब तक इस रूट पर यात्रियों को मुख्य रूप से केमू बसों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी और असुविधा दोनों होती थीं। नई रोडवेज सेवा शुरू होने से अब लोगों को नियमित, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे पर्वतीय क्षेत्रों और शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होगा, जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स चोरी का काला खेल: अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना

बस सेवा के शुभारंभ के बाद सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम में निर्माणाधीन पर्वतीय रोडवेज बस टर्मिनल, वर्कशॉप और पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। करीब 67.28 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में 75 बसों और 167 कारों की पार्किंग के साथ अत्याधुनिक कार्यशाला विकसित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कार्यशाला का निर्माण पूरा हो चुका है और उसका संचालन भी शुरू हो गया है, जबकि पूरा प्रोजेक्ट जुलाई 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: छठी कक्षा के छात्र का घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

निरीक्षण के दौरान सांसद ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा और सचिव बृजेश संत से वार्ता कर परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त चालकों की तैनाती के साथ करीब 200 नई बसें उपलब्ध कराने की मांग भी रखी, ताकि कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।

इसके अलावा सांसद ने मल्ला रामगढ़ के जर्जर बस स्टेशन की स्थिति पर भी चिंता जताई और उसके शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में परिवहन सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के साई कृपा ट्रस्ट नशा मुक्ति केंद्र में गंभीर अनियमितताएं, बिना नवीनीकरण चल रहा था संस्थान

कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा।

कुल मिलाकर, हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के बीच शुरू हुई यह नई रोडवेज सेवा पहाड़ के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई गति देगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page