उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): मलबे में 25 से 35 लोगों के दबे होने की आशंका, 30 से अधिक होटल-दुकानें बहीं

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना ने भीषण तबाही मचा दी। बाढ़ जैसे हालात के बीच जिला प्रशासन ने वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से 25 से 35 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। इसके अलावा 25 से 30 होटल और दुकानें मलबे के साथ बह जाने की सूचना है।

आपदा के चलते हर्षिल हेलिपैड के आसपास के इलाके में भी भारी तबाही हुई है। कई वाहन, दुकानें और ढांचे बर्बाद हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) को सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर शुरू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक सूखी ठंड हावी, 26 नवंबर तक नहीं बदलेगा मौसम

कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया—”उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने की घटना के बाद उसी मार्ग पर स्थित सुखी टॉप में भी बादल फटने की सूचना मिली है। हालांकि वहां से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लगातार तेज बारिश हो रही है, जिससे नदियों और गाड़-गधेरों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाने की है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 25 करोड़ के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

प्रदेशभर में चिंता का माहौल
धराली की भयावह तस्वीरों और वीडियो ने पूरे राज्य में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। भारी बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्यों में तेज़ी लाई जा रही है। सड़कें धंसी हुई हैं, बिजली और मोबाइल नेटवर्क भी कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा उत्तराखंड, 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला से हुआ भव्य अभिनंदन

स्थिति पर सतत निगरानी
प्रशासन ने आसपास के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page