Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने छात्राओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा का सशक्त माध्यम है कार्यक्रम

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त मंच बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा की जाने वाली प्रेरणादायक कहानियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर लगातार देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके संदेश समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने जारी की मेयर प्रत्याशियों की सूची, विभिन्न शहरों से घोषित किए उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी अनेक लोग अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज में परिवर्तन ला रहे हैं। राज्य सरकार ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तियों और प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने देशी एवं पारंपरिक पेय पदार्थों को बढ़ावा देने और आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  एअर इंडिया विमान हादसे पर बड़ा खुलासा, बोइंग 787 में पहले से थीं गंभीर तकनीकी खामियां

छात्राओं से किया संवाद, जाना फीडबैक

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने छात्रावास की छात्राओं से संवाद कर उनके विचार और अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद तथा अपनी रुचि के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोहरे ने बरपाया कहर: आगरा-जयपुर हाईवे पर छह वाहन टकराए, कई घायल...बस चालक का पैर कटा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास बड़े बदलावों की नींव रखते हैं। जब कोई व्यक्ति अच्छे कार्य करता है तो उससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने छात्राओं से निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महंत दलीप सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page