Uttarakhand: खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक, प्रशासन अलर्ट मोड पर

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं को निकटतम होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, जब पत्नी ने पति को कंधों पर बैठाकर चढ़ाया गंगाजल

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और मौसम में सुधार होते ही यात्रा को पुनः सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत

प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ समेत सभी राहत एवं बचाव एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा है। वहीं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सोनप्रयाग और गौरीकुंड सहित संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे यात्रा मार्ग पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रह्मकमल टोपी, पहाड़ी बोली और आस्था का संगम...पीएम मोदी ने फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने तथा प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है। सुरक्षा को देखते हुए मौसम सामान्य होने तक धैर्य बनाए रखने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page