गौशाला में आग लगने से युवक की मौत, फॉरेंसिक टीम ने की जांच…गांव में शोक

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। थल तहसील के चौसाला गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। गोविंद राम पुत्र बहादुर राम की गौशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से करीब पचास मीटर दूर स्थित इस गौशाला में घास और लकड़ी रखी हुई थी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को गौशाला जलने की सूचना मिली तो गोविंद राम ने भीतर जाकर देखा, जहां एक अधजला शव मिलने से उसके होश उड़ गए।

सूचना पर थल थाने के थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम पिथौरागढ़ को सूचित किया गया। फॉरेंसिक टीम दोपहर साढ़े तीन बजे घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान गांव के नारायण राम पुत्र रामलाल दास मौके पर पहुंचे और बताया कि उनका छोटा भाई केशर राम बुधवार शाम से लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल को नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, SSP ने किया निलंबित, मुकदमा दर्ज

भाई की शिनाख्त पर यह पुष्टि हुई कि जलकर क्षत-विक्षत हुआ शव 38 वर्षीय केशर राम का ही है, जो दास का काम करता था। देर रात घर न लौट पाने पर वह ठंड से बचने के लिए गौशाला में ही सो गया था। रात के दौरान अज्ञात कारणों से लगी आग इतनी भीषण थी कि उसका शरीर लगभग पूरी तरह जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जिस घर में चार बच्चों के साथ बसता था संसार, वहीं उजड़ गई डिक्री की जिंदगी...मौत के बाद शव की बदहाली ने भी झकझोरा

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नवाड़ खेड़ा में जिलाधिकारी ने की धान की क्रॉप कटिंग, कहा-किसानों के हित में महत्वपूर्ण हैं ये आंकड़े

You cannot copy content of this page