नैनीताल: बीच सड़क दिल्ली के तीन पर्यटकों में मारपीट, पुलिस ने कराया शांत-तीनों पर चालानी कार्रवाई

खबर शेयर करें

नैनीताल। पर्यटक सीजन के बीच गुरुवार को मल्लीताल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दिल्ली से आए तीन दोस्तों ने आपसी कहासुनी के बाद बीच सड़क ही मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर मारपीट होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम कोतवाली क्षेत्र तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आपदा प्रबंधन ने कसी कमर

सूचना पर एसआई दीपक कार्की मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन युवक सड़क के बीचोंबीच हाथापाई कर रहे हैं। पुलिस ने तत्काल सख्ती दिखाते हुए तीनों को अलग किया और स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जिले में अस्पतालों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, फायर सेफ्टी से लेकर भवन मानकों तक होगी जांच

पूछताछ में पता चला कि तीनों युवक दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी जितेंद्र लाल, श्याम गुप्ता और आजम आपस में दोस्त हैं। आपसी कहासुनी बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई थी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की और आवश्यक चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया।

You cannot copy content of this page