राशिफल 5 जनवरी

खबर शेयर करें

मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ
आज आपका मन खुशी से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के असर से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 07 नवम्बर 2025

कर्क
आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नए काम में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह
आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। काम में सहयोगियों से मतभेद न बढ़ाएं।

कन्या
आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े प्रोग्राम में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड कैबिनेट के बड़े फैसले: गन्ना मूल्य तय, होमस्टे नियम बदले, UCC संशोधन अध्यादेश को मंजूरी

तुला
आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना है, तो आज कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें।

धनु
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी वर्ग वालो का प्रमोशन हो सकता है। परिवार में शादी विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर
आज का दिन आपका उतार-चढाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। किसी से ले देन आप आज न करे। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 31 मई 2025

कुंभ
आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। किसी को उधार न दें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।

मीन
आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page