घर से चल रहा था अवैध शराब का धंधा…लालकुआं में महिला गिरफ्तार, एक और तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी (नैनीताल )। जिले में अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरुष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मकान विवाद से परेशान महिला पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची एसएसपी कार्यालय, आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 दिसंबर 2025 को यह कार्रवाई की।

घर से बरामद हुई कच्ची शराब
पहले मामले में पुलिस ने गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट, निवासी वार्ड नंबर-2 अंबेडकर नगर, लालकुआं को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 52 पाउच, लगभग 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 243/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस में लगी आग, यातायात पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

देशी मसालेदार शराब के साथ तस्कर पकड़ा
दूसरे मामले में हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र, निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर को बेरी पड़ाव गोला गेट, लालकुआं से 52 टैट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 244/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, 'सर्वश्रेष्ठ माता' बनीं निशा जोशी

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शंकर नयाल, महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल मनीष कुमार, कुबेर राणा, आनंद पुरी और तरुण मेहता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page