केंद्र का तोहफा: डीए 60% हुआ, लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: टनकपुर से नकली करेंसी का सौदागर गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। डीए में वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी होगी, जिससे महंगाई के दौर में उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

यह बढ़ोतरी 7वां वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों और पेंशनरों पर लागू होगी। महंगाई भत्ता कर्मचारियों और पेंशनरों की आय को महंगाई के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से दिया जाता है। यह बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप में निर्धारित किया जाता है और साल में दो बार संशोधित होता है।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश की अशांति का फायदा उठाकर भारत में घुसपैठ की साजिश, भारतीय खुफिया एजेंसियां और BSF हाईअलर्ट पर

डीए की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर की जाती है, जिसे श्रम मंत्रालय के अंतर्गत लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  बुराड़ी से हल्द्वानी तक गूंजा सेवा का स्वर, मानव एकता दिवस पर देशभर में रक्तदान

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। तब डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। उस बढ़ोतरी का एरियर भी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया गया था, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला था।

You cannot copy content of this page